यह अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) के खगोल विज्ञान प्रसार कार्यालय का आदर्श वाक्य है। यदि "सभी" समाज और उसके समुदायों को परिभाषित करने के लिए एक बहुत ही व्यापक शब्द है, तो 'खगोल विज्ञान' ज्ञान के रूप में भी इसी प्रकार व्यापक है। यह परियोजना, "खगोल विज्ञान की उत्कृष्ट अवधारणाएँ ", इस मुद्दे की पड़ताल करती है- "पृथ्वी ग्रह के नागरिकों को खगोल विज्ञान के बारे में क्या जानना चाहिए?"| खगोल विज्ञान की उत्कृष्ट अवधारणाएँ ग्यारह महत्वपूर्ण अवधारणाओं को प्रस्तुत करता है और उन्हें उप-विचारों और अतिरिक्त जानकारी के माध्यम से विस्तारित करता है। यह दस्तावेज़ शिक्षकों और खगोलविदों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, यह उन्हें निर्णय लेने में मार्गदर्शन करता है कि वे अपनी शिक्षा, प्रशिक्षण सत्रों, जनसंपर्क गतिविधियों या संसाधन विकास में किन विषयों को संबोधित करें। हालांकि, इसे एक सक्रिय दस्तावेज होने की आवश्यकता है, और हम खगोल विज्ञान समुदाय, खगोल विज्ञान शिक्षा समुदाय और विज्ञान शिक्षा समुदाय से आलोचनाओं और टिप्पणियों का स्वागत करते हैं| इस दस्तावेज़ में कई चर्चाओं, बैठकों, कार्यशालाओं, प्रस्तुतियों, टेलीकॉन्फ़्रेंस और पाठ संपर्कों के परिणामस्वरूप, हम खगोल विज्ञान में उत्कृष्ट अवधारणाओं के एक सेट का प्रस्ताव करते हैं, जो खगोल विज्ञान साक्षरता की एक प्रस्तावित परिभाषा है| यह दस्तावेज़ "उत्कृष्ट अवधारणाएँ" और सहायक संकल्पनाओं को स्थापित करता है जिन्हें हमारे ग्रह के सभी नागरिकों को खगोल विज्ञान के बारे में जानना चाहिए। हमारा अगला कदम इस दस्तावेज़ का आगे का विकास है, इस दस्तावेज़ को व्यवस्थित रूप से मान्य करने के लिए एक शोध परियोजना शुरू करके, विशेषज्ञों को खगोल विज्ञान साक्षरता के रूप में क्या लगता है| इसके बाद, हम इन पर काम करेंगे- *इन उत्कृष्ट धारणाओं के संगत पाठ्यक्रम विकास * इन उत्कृष्ट धारणाओं के लिए मूल्यांकन उपकरणों विकास * शैक्षिक सामग्री गाइड * शिक्षक पेशेवर विकास सामग्री * नीति-विवरण . 2020-2030 आई ए यू (IAU) रणनीतिक योजना खगोल विज्ञान शिक्षा को, वैश्विक रूप से खगोल विज्ञान प्रयास में केंद्र में रखता है | IAU ने स्कूल स्तर पर शिक्षण और शिक्षा के लिए खगोल विज्ञान के उपयोग को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है | हम आशा करते हैं कि यह दस्तावेज़ इस लक्ष्य में योगदान देता है और शिक्षा के लिए खगोल विज्ञान साक्षरता लक्ष्यों का प्रथम विश्लेषण और ढांचा प्रदान करता है|